
https://youtu.be/szxyZV3nq4w?si=JSVd94WvC0c8RNR_
नमस्ते,
सभी को राम-मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक बधाई | इस अवसर पर आज हृदय से कुछ पंक्तियाँ निकलीं जो आप सबकी सेवा में प्रस्तुत हैं । जय श्रीराम 🙏💐
श्रीराम के गुण धारें
देश में रामराज्य हो।
रघुवीर तुम जैसा
हर वीर हमारा हो।
हर घर हो मंदिर सा
निर्मल हर हृदय हो
वसुधैव कुटुम्बकम का
सपना अब पूरा हो।
नालंदा तक्षशिला
जैसे विद्यालय हों ।
विद्या तेज बल बुद्धि का
जग में उजियारा हो I
आर्यवीर श्रीराम जैसा
हर बालक हमारा हो ।
कृण्वन्तो विश्वं आर्यं
का लक्ष्य अब पूरा हो ।
![[ ... the watchtower ] [ ... the watchtower ]](https://live.staticflickr.com/65535/55625242586_30d9ea7de3_s.jpg)


Leave a Reply