Feeds:
Posts
Comments

Namaste,
      Mornings and evenings for me are just amazing and divine as I start with Aum meditation, a few pranayams, reciting my favorite mantras and then morning walk on terrace singing bhajans playing my favorite instrumentals and tracks on my mobile. Peacocks, peahens and birds roam around as there is a lot of greenery and old trees, sometimes I like to imagine that they are also praying to God with me in their own way. I record and post a few moments to share the happiness, peace and blessings with all. May God bless everyone with lots of happiness,  peace, good health and prosperity always 🙏🪷✨️🦚✨️🪷


न जाने क्यूँ
आगे नहीं बढ़ पाई मैं

मेरे छोटे से मौहल्ले के
वो जाने पहचाने चेहरे
दुःख-सुख की लकीरें
पार्क में सखियों संग कबड्डी
बैडमिंटन की याद से
आगे नहीं बढ़ पाई मैं
न जाने क्यूँ
आगे नहीं बढ़ पाई मैं

त्यौहारों पर बजते गीत
होली दहन में भुने
गेंहूँ की बाली के स्वाद
मंदिर की घंटियों के
मधुर स्वर की स्मृति
आगे नहीं बढ़ पाई मैं

काली नदी स्वच्छ हो जाने
उसके किनारे फलों- फूलों के
वृक्षों पर पंख फैलाये
मोरों के बैठे रहने
के सुन्दर सपने से
आगे नहीं बढ़ पाई मैं
न जाने क्यूँ
आगे नहीं बढ़ पाई मैं

न जाने क्यूँ
आगे नहीं बढ़ पाई मैं

                        मणि

Namaste Dear All,
I wrote this song sometime back and also uploaded it. Today uploading with music, A Very Happy Republic Day to everyone 🇮🇳

The lyrics are
मेरा भारत स्वर्ग से सुंदर
सोने की चिड़िया फिर से बनेगा
मेरा भारत

ऋषियों की भूमि, ये वीरों की भूमि
विश्व गुरु कहलाती है आई
यशगान से गूंजेंगी दिशाएँ
ज्ञान का अमृत बहता चलेगा

घर घर सुख समृद्धि की वर्षा
घर घर सुख समृद्धि की वर्षा
हृदय हृदय में सद्गुण भरेगा
हृदय हृदय में सद्गुण भरेगा
उत्तरोत्तर उन्नति के शिखर पर
मेरा प्यारा देश बढ़ेगा

मेरा भारत स्वर्ग से सुंदर
सोने की चिड़िया फिर से बनेगा
मेरा भारत
मणि



Happy Dussehra 🎉


विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏💐🎉💐🎉💐

Raaste


मंज़िलों के थे सपने देखे मगर

रास्तों में ही रहने की चाहत है

ज़िंदगी को समझ कर पाया है अब

रास्ता ही असल में तो मंज़िल है

🎶✨️🎶✨️🎶

Thought of the Day