

जीवन में मानें नहीं हार
बादल ढक लें सूरज को दिन चार
उसकी चमक न धुंधलाए
चाहे कोशिशें कर लें हज़ार
जीवन में मानें नहीं हार
मिट्टी में भी मिल जाएँ तो क्या
मिट्टी अपनी जननी है
बीज की तरह फिर उगें, बढ़ें
फलों फूलों से लदे वृक्ष हो जाएँ
जीवन में मानें नहीं हार
विपत्तियों में जलें तो क्या
जलें, गिरें फिर उठें
उस अमरपक्षी की तरह
पुनर्जीवित जो होता है अपनी ही राख से!
मणि
Never give up in life
Clouds may shroud the Sun for a few days
But cannot fade the Sunlight
No matter how hard the clouds try
Never give up in life
Even if you are totally ruined
Believe in yourself
Grow again like a seed
Be a tree laden with fruits and flowers
Never give up in life
What if you burn in calamities
Burn, fall, then rise
like the Phoenix from his ashes!
Mani



Leave a comment